OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की अनदेखी का आरोप
OBC Census Controversy : कांकेर में जनगणना प्रक्रिया को लेकर पिछड़ा वर्ग में असंतोष खुलकर सामने आया है। जिलाध्यक्ष माथेश्वर जैन ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि मौजूदा जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम ही नहीं रखा गया है। उनका कहना है कि इससे इस वर्ग की वास्तविक आबादी का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा, जो सामाजिक और आर्थिक योजनाओं पर सीधा असर डालेगा।

OBC Census Controversy : 27% आरक्षण और हक की हिस्सेदारी पर भी उठे तीखे सवाल
OBC Census Controversy : माथेश्वर जैन ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि “जब गिनती ही नहीं होगी, तो हक और हिस्सेदारी कैसे तय होगी।” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सत्ता में बैठे लोगों के पास सभी अधिकार होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

OBC Census Controversy : उन्होंने मांग की कि जनगणना प्रक्रिया में तत्काल संशोधन कर OBC के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि इस वर्ग की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।
read more : Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

