Encroachment Removal : नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
Encroachment Removal : अम्बिकापुर में शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के रिंग रोड स्थित भातूपारा तालाब में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर चार जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

Encroachment Removal : करीब एक एकड़ भूमि पर था अवैध कब्जा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
Encroachment Removal : प्रशासन के अनुसार तालाब की लगभग एक एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम ने कब्जाधारी को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी पालन नहीं होने पर यह सख्त कदम उठाया गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर के तालाबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
read more : Political Protest : लोरमी में सांसद के घर पर हंगामा, पार्टी बदलने पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

