Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के लिए कड़े कानून की मांग
Cow Protection Campaign : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में सोमवार को गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर गौ भक्तों का बड़ा जुटान देखने को मिला। देशव्यापी गो सम्मान दिवस अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बैनर और तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे।

Cow Protection Campaign : इस दौरान गौ भक्तों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने, निराश्रित गौवंश के लिए नंदीशाला स्थापित करने और गौशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

Cow Protection Campaign :शांतिपूर्ण प्रदर्शन में संत समाज, महिलाएं और युवाओं की बड़ी भागीदारी
Cow Protection Campaign : कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसमें संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा और गो संरक्षण के मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

