Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू, परिवार ने भागकर बचाई जान
Fire Accident :कोरबा जिले के बांगों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां अंतिम संस्कार की चिता से निकली चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना पूरी तरह राख कर दिया। तेज़ हवाओं और भीषण गर्मी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

Fire Accident : घटना के समय घर में पिता और उसके दो बच्चे मौजूद थे। जैसे ही आग फैलने लगी, तीनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा राशन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
Fire Accident :ग्रामीणों की मदद से बुझी आग, घर का सारा सामान जलकर नष्ट
Fire Accident :घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पास के कुएं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था।

Fire Accident : इस हादसे ने एक बार फिर गर्मी के मौसम में आगजनी के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से लोगों को सतर्क रहने और ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।
read more : Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

