Solar Panel Fraud : कमिश्नर दरबार में पहुंचा सोलर वेंडर्स के खिलाफ मामला
Solar Panel Fraud :हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में आज सोलर प्लांट को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आईं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सोलर वेंडर्स द्वारा बड़े-बड़े दावे और अधिक बिजली उत्पादन के वादे किए जाते हैं, लेकिन वास्तविकता में अपेक्षित उत्पादन नहीं मिल रहा है।

Solar Panel Fraud :जांच के निर्देश, गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी
Solar Panel Fraud :शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ता अपने सभी दस्तावेजों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि लगाए गए सोलर प्लांट तय मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित सोलर वेंडर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Solar Panel Fraud :उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे सोलर प्लांट लगाने से पहले पूरी जानकारी लें, जैसे किलोवाट क्षमता और वास्तविक बिजली उत्पादन क्षमता, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
read more : Water Supply Crisis : झालावाड़ में गागरीन परियोजना की खुली पोल, एक महीने से नलों में नहीं आया पानी

