Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक ‘पंचायत व्यवस्था’ हमारे लोकतंत्र की मजबूत इकाई है।ग्रामीण विकास, शासन-प्रशासन, सामाजिक न्याय, आपदा प्रबंधन से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण तक अहम भूमिका निभाने वाली पंचायतें मोदी सरकार में और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान दे रही हैं। भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज का उद्देश्य ग्रामीण भारत में स्थानीय स्वशासन, ‘विकसित भारत’ के संकल्प और जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करना है। पंचायती राज दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोस्ट किया, लिखा कि ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं।

Panchayati Raj Diwas : पंचायती राज, लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई
जनभागीदारी, पारदर्शिता, ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भर पंचायत, सशक्त पंचायत, समृद्ध मध्य प्रदेश का संकल्प स्थानीय स्वशासन, डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। महिला भागीदारी बढ़ाने का संकल्प के साथ ही ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैं। पंचायतों में 50 फीसदी से ज्यादा प्रतिनिधि महिलाएं हैं, जो ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
Panchayati Raj Diwas : ‘विकसित भारत’ का संकल्प, लोकतंत्र की मजबूती
पंचायती राज व्यवस्था जनभागीदारी की वह सशक्त धारा है, जो लोकतंत्र को सींचती है। गांव की चौपाल से लेकर विकास के बड़े संकल्प तक, हर निर्णय में जनता की सहभागिता ही असली लोकतंत्र है। सशक्त पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश का लक्ष्य स्थानीय स्वशासन को मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति देना है। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर, डिजिटल रूप से सक्षम और जवाबदेह बनाने के लिए काम कर रही है, जिसमें सरपंचों को 25 लाख रूपये तक के विकास कार्य करने का अधिकार दिया गया है।
Panchayati Raj Diwas : मध्यप्रदेश में मिल रही ग्रामीण विकास को नई दिशा
यह अभियान आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ ग्रामीण भारत को मजबूत कर विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है। कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश में यह दिन ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।।।
Panchayati Raj Diwas : मध्य प्रदेश में पंचायती राज दिवस
विशेष ग्राम सभाएं
• पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम
• जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
• ग्राम सभाओं में विकास कार्यों पर हो रही है चर्चा
आत्मनिर्भर गाँव लक्ष्य
• जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज की भावना को सुदृढ़ करना
• पंचायतों को स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
डिजिटल सशक्तिकरण
• शासन द्वारा पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल के माध्यम से,
• पारदर्शिता और डिजिटल खरीद को दिया जा रहा है बढ़ावा
महिला सशक्तिकरण
• पंचायतों में 50 फीसदी से ज्यादा प्रतिनिधि महिलाओं के पास
• पंचायतों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहन
Panchayati Raj Diwas : प्रमुख पहल और उपलब्धियां
• 99% से अधिक पंचायतों ने विकास योजना (GPDP) e-GramSwaraj portal पर अपलोड, जिससे पारदर्शिता बढ़ी।
• ग्राम पंचायतों द्वारा 2156 करोड़ रुपये से अधिक का ऑनलाइन भुगतान (PFMS इंटरफेस के माध्यम से)।
• सरपंचों को ₹25 लाख तक के कार्य कराने का अधिकार, जिससे वे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर सकें।
• 9 लाख से अधिक प्रतिनिधियों को कुशल नेतृत्व और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
• पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत भोपाल, नरसिंहपुर, सागर, झाबुआ सहित 14 जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
• ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायतों को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और मॉडल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
• 16,773 से अधिक विकास परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के तहत पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
• स्वामित्व योजना से भू-रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, गोवर्धन संवर्धन, और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Panchayati Raj Diwas : सशक्त पंचायत के उद्देश्य
• गांवों में बेहतर बुनियादी ढांचा (सड़क, पानी, बिजली)।
• डिजिटल तकनीक से पारदर्शी लेखांकन और निगरानी।
• स्थानीय निकायों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।
• स्वयं के राजस्व स्रोत (OSR) विकसित करना

