By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > High Voter Turnout Impact : रिकॉर्ड तोड़ मतदान, किसे नफा, किसको नुकसान ? बंगाल में पहला चरण, क्या बनेंगे सत्ता के समीकरण ?
अग्निपथस्वदेश स्पेशल

High Voter Turnout Impact : रिकॉर्ड तोड़ मतदान, किसे नफा, किसको नुकसान ? बंगाल में पहला चरण, क्या बनेंगे सत्ता के समीकरण ?

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: April 23, 2026 9:18 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
8 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

High Voter Turnout Impact : तमिलनाडु 234 सीटें, इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग, दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग के आखिर मायने क्या ?

High Voter Turnout Impact : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 91.46% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.41% वोटिंग हुई। दोनों राज्यों के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग… ये सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक मूड का बड़ा संकेत है। सवाल ये है कि इतनी भारी मतदान का मतलब आखिर क्या है ? पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी खुमार जनता के सिर ऐसा चढ़ा कि दोनों ही राज्यों में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। बंगाल में जनता का उत्साह देखते ही बना और वोटिंग का प्रतिशत 91 फीसदी के पार चला गया तो वहीं तमिलनाडु में चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा 84 % का आंकड़ा छू गया। बंगाल में वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR के विरोध में बंपर वोटिंग की है। तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंपर वोटिंग से ममता सरकार की विदाई को तय बताया। अब सियासी दलों के दावों और वादों के बीच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग का मतलब क्या है, क्या जनता इस बार मौन नहीं, सक्रिय है। क्या चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं, और सत्ता की राह इस बार किसके लिये आसान और किसके लिये मुश्किल होने वाली है। सवाल ये कि क्या बंपर वोटिंग क्या आने वाले राजनीतिक बदलाव की दस्तक है। दोनों ही राज्यों में आखिर किसकी सरकार बनेगी ?

High Voter Turnout Impact : देश की राजनीति में दो राज्य तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिये आज बड़ा दिन रहा। जहां दोनों राज्यों की सत्ता के लिये जनता ने अपना फैसला सुनाया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिये वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना, मतदाताओं में उत्साह ऐसा कि वोटिंग का प्रतिशत 90 को पार कर गया।तो वहीं तमिलनाडू में भी चुनावी इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा वोट पड़े। और मतदान का प्रतिशत 82 के पार पहुंचा। दोनों ही राज्यों में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने अपने वोट की आहूति दी। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां मुर्शिदाबाद और मालदा के साथ ही कुछ इलाकों से हिंसा और झड़पों की खबरें लगातार सामने आईं। लेकिन ये हिंसा मतदाताओं के उत्साह को दबा नहीं सकीं। और वोटिंग का प्रतिशत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 90 प्रतिशत के पार जा पहुंचा। उधर तमिलनाडु में मतदाताओं का उत्साह ऐसा रहा कि इतिहास में सबसे ज्यादा वोट पड़े। अब बंपर वोटिंग को लेकर राजनेताओं के अपने अपने दावे हैं। साथ ही बंपर वोटिंग से जीत का भरोसा और विश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

High Voter Turnout Impact : बीजेपी से सीधी लड़ाई के बीच चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी को खुद को बंगाल की बेटी के रूप में पेश किया और बंगाल की अस्मिता की लड़ाई बताया, SIR का मुद्दा उठाया और दावा 200 सीटों पर जीत का किया। तो वहीं मोदी, शाह और भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर, भ्रष्टाचार, घुसपैठ के मुद्दों को जनता के सामने रखते हुए बंगाल में ‘परिवर्तन’ का दावा किया और कहा कि इस बार बंगाल में कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भय से मुक्ति के लिए वोट कर रही है। उन्होंने चुनावी हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा और बदलाव का आह्वान किया। TMC पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झालमुड़ी उन्होंने खाई लेकिन मिर्जी टीएमसी को लगी हुई है। तो वहीं ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर SIR के नाम पर मतदाता सूची से वास्तविक वोटरों के नाम हटाने और NRC लाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। और बंगाल में वापसी का दावा किया।

High Voter Turnout Impact : उधर तामिलनाडु में मुख्य मुकाबला एक बार फिर सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और प्रतिद्वंदी एआईएडीएमके बीजेपी गठबंधन के बीच है।लेकिन इस बार अभिनय की दुनिया से राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता सी जोसफ विजय की पार्टी TVK ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में बंपर वोटिंग हुई है, जिसका मतदान पतिशत 83 रहा। यहां भी चुनाव प्रचार के दौरान दिग्गजों की जोरआजमाइश जमकर दिखाई दी। मोदी और शाह ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को मुख्य मुद्दा बनाया। DMK सरकार को ‘CMC’ सरकार करार दिया, भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध का मिश्रण बताया।तो वहीं राहुल गांधी ने एआईएडीएमके को भाजपा की ‘कठपुतली’ बताया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ‘तीन-भाषा फॉर्मूले’ पर मोदी और शाह को खुली चुनौती दी ।

High Voter Turnout Impact : पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है, जो सवाल सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वो ये कि बंगाल में एक बार फिर दीदी राज या फिर सत्ता परिवर्तन। तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी गई, वोटिंग के दौरान आधी आबादी याने महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। अब आज की वोटिंग दोनों ही राज्यों में सियासत का अगला अध्याय तय करेगी। हालांकि पश्चिम बंगाल में अभी दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान बाकी है। लेकिन सवाल यही है कि बंगाल में बंपर और रिकॉर्ड तोड़ मतदान आखिर किसके पक्ष में है। क्या पश्चिम बंगाल बंपर मतदान सत्ता परिवर्तन की आहट है या फिर बंगाल में दीदी वापसी करेंगीं और तमिलनाडु में मतदाताओं ने वोटिंग को लेकर जो जोश और उत्साह दिखाया है वो किसके पक्ष में रहेगा।।।

READ MORE : Infrastructure Development : मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण

TAGGED:chattisgarhHigh Voter Turnout Impact :Madhya PradeshMPnewsTODAY NEWSUputtar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
Editorial Head स्वदेश न्यूज़ के Editorial Head हैं और संपादकीय कार्यों का नेतृत्व करते हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Train Stopage Demand : सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सीहोर स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग

By Abhishek Singh
छत्तीसगढ

Infrastructure Development : मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण

By Abhishek Singh
Election 2026 west-bengal-tamil-nadu record-voting
तमिलनाडुदेश- विदेशपश्चिम बंगाल

Election 2026 : रिकॉर्ड वोटिंग के साथ खत्म हुआ ‘सुपर गुरुवार’, तमिलनाडु में 85% पश्चिम बंगाल में 92 % मतदान

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
मध्य प्रदेश

MPPSC Preliminary Exam : राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, नई जांच प्रक्रिया लागू

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Train Stopage Demand : सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सीहोर स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग
April 23, 2026
Infrastructure Development : मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
April 23, 2026
Election 2026 west-bengal-tamil-nadu record-voting
Election 2026 : रिकॉर्ड वोटिंग के साथ खत्म हुआ ‘सुपर गुरुवार’, तमिलनाडु में 85% पश्चिम बंगाल में 92 % मतदान
April 23, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?