Land Acquisition Compensation : ‘मल्टीप्लिकेशन फैक्टर’ 1.0 से बढ़ाकर 2.0 किया,किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार
Land Acquisition Compensation : ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ के तहत मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने ग्रामीण किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने किसान हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे को बाजार दर का 4 गुना ‘मल्टीप्लिकेशन फैक्टर 2.0’ कर दिया है।मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश के विकास में किसानों को भागीदार बनाया जा रहा है।अब विकास कार्यों के लिए अधिग्रहित होने वाली कृषि भूमि पर किसानों को बाजार मूल्य का 4 गुना तक मुआवजा मिलेगा।इस निर्णय से सिंचाई परियोजनाएं, सड़क, पुल, रेलवे लाइन और बांध जैसे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
Land Acquisition Compensation : मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग बीते 3 सालों में सरकार ने 55 हजार 530 किसानों को विभिन्न परियोजनाओं में करीब 16 हजार करोड़ की राशि का मुआवजा वितरित किया है। इस निर्णय से अब किसानों को उनकी भूमि का वाजिब मूल्य और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिलेगा। प्रदेश में परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास को तेज रफ्तार मिलेगी और किसान भी समृद्ध होंगे।मुख्यमंत्री का मानना है कि किसानों को 4 गुना मुआवजा देना केवल निर्णय नहीं है, यह किसान सम्मान का संकल्प है।किसान हित सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि विकास और किसान हित साथ-साथ आगे बढ़ें। सीएम ने कहा है कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान, अधिकार और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय विकास परियोजनाओं और किसान हित, दोनों के बीच संतुलन स्थापित करेगा।
read more : Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

