ISRO VSSC Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Space Research Organisation के प्रमुख केंद्र Vikram Sarabhai Space Centre ने स्पेस फिजिक्स लैब में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

ISRO VSSC Recruitment : महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
ISRO VSSC Recruitment : योग्यता क्या चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिकी, अनुप्रयुक्त भौतिकी, इंजीनियरिंग फिजिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान, मौसम विज्ञान या संबंधित विषयों में एमएससी, एमएस/एमई/एमटेक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम 60% अंक या 6.5 CGPA होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवारों के पास CSIR-UGC NET, GATE या JEST जैसी परीक्षाओं में योग्यता भी जरूरी है।
ISRO VSSC Recruitment : आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है (5 मई 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ISRO VSSC Recruitment : चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया में आवेदन की प्रारंभिक जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 37,000 से 42,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
ISRO VSSC Recruitment : कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर सुरक्षित रखें। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो अंतरिक्ष विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
नोट- रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं को ये खबर सिर्फ सूचना देने के लिए है..दस्तावेजी और तकनीकी त्रूतियां हो सकती हैं, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.vssc.gov.in/ पर जाकर जानें।
ये भी जानिए : Tamil Nadu Voting Live : तेज गर्मी के बीच 70% मतदान, फिल्म स्टार्स की लगी कतार, देखिए फोटो

