IPL Betting : कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबिश
IPL Betting : कवर्धा शहर में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और वीरस्तंभ चौक से कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक पर दबिश दी।

IPL Betting : आरोपी से मोबाइल जब्त, जांच में सामने आया सट्टा नेटवर्क
IPL Betting : मौके पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) बताया। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में प्रोफेसर कॉलोनी, कवर्धा में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया।मोबाइल की जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग आईडी के जरिए आईपीएल मैचों में हार-जीत और हर ओवर पर दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल से स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया है।
IPL Betting : जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
IPL Betting : आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने और नेटवर्क का विस्तार पता लगाने में जुटी है।
read more ; Teacher Suicide : बीजापुर में प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

