By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Taiwan China Diplomatic Tension : सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आया चीन? चाहकर भी विदेश नहीं जा पाए ताइवान के राष्ट्रपति
देश- विदेश

Taiwan China Diplomatic Tension : सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आया चीन? चाहकर भी विदेश नहीं जा पाए ताइवान के राष्ट्रपति

Abhishek Singh
Last updated: April 21, 2026 8:07 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Taiwan China Diplomatic Tension : ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते का अफ्रीका दौरा कथित रूप से चीन के दबाव के कारण रद्द हो गया, क्योंकि सेशेल्स, मॉरीशस और मेडागास्कर ने उड़ान अनुमति वापस ले ली। ताइवान ने इसे चीन की दखलअंदाजी बताया।

Contents
Taiwan China Diplomatic Tension : ‘चीन के दबाव के चलते रद्द किया परमिट’Taiwan China Diplomatic Tension : ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीनTaiwan China Diplomatic Tension : ताइवान के संबंध सिर्फ 12 देशों के साथread more : World Earth Day : विश्व पृथ्वी दिवस 2026, क्या हम अपनी धरती को बचाने के प्रयास कर रहे हैं ?
Taiwan China Diplomatic Tension

Taiwan China Diplomatic Tension : ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते को अपना प्रस्तावित अफ्रीका दौरा कथित तौर पर चीन की हरकतों की वजह से टालना पड़ा है। दरअसल, उन्हें अपनी यात्रा इसलिए रद्द करनी पड़ी क्योंकि रास्ते में आने वाले 3 देशों ने अचानक उनके विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति वापस ले ली। ताइवान का आरोप है कि यह सब चीन के दबाव में हुआ है और उसी के कहने पर सेशेल्स, मॉरीशस और मेडागास्कर ने ये कदम उठाया है। बता दें कि इससे पहले 2023 में ताइवान की तत्कालीन राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने एस्वातिनी का दौरा किया था और वहां के राजा म्स्वाती तृतीय से मुलाकात की थी।

Taiwan China Diplomatic Tension : ‘चीन के दबाव के चलते रद्द किया परमिट’

बता दें कि राष्ट्रपति लाइ 22 से 26 अप्रैल के बीच एस्वातिनी का दौरा करने वाले थे, जो अफ्रीका में ताइवान का एकमात्र राजनयिक सहयोगी देश है। लेकिन ताइपे में राष्ट्रपति कार्यालय के महासचिव पान मेंग-आन ने बताया कि अचानक से सेशेल्स, मॉरीशस और मेडागास्कर ने बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ान अनुमति रद्द कर दी। पान मेंग-आन के मुताबिक, ‘इन देशों द्वारा फ्लाइट परमिट रद्द किया जाना चीन के भारी दबाव और आर्थिक दबाव की वजह से हुआ है।’ उन्होंने इसे अन्य देशों के आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ता है और ताइवान के लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

Taiwan China Diplomatic Tension : ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन

हालांकि, इस मामले पर चीन के विदेश मंत्रालय, मॉरीशस सरकार और मेडागास्कर के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अलग हुआ प्रांत बताता है। चीन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह ताइवान को बलपूर्वक अपने में मिला सकता है। इसी वजह से चीन उन देशों को ताइवान से आधिकारिक संबंध रखने की अनुमति नहीं देता, जिनके साथ उसके अपने कूटनीतिक संबंध हैं। पिछले कुछ वर्षों में चीन ने ताइवान के सहयोगी देशों को अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज कर दी है।

Taiwan China Diplomatic Tension : ताइवान के संबंध सिर्फ 12 देशों के साथ

ताइवान के सहयोगी देशों को अपने पक्ष में करने के लिए चीन विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और अन्य परियोजनाओं में निवेश करता रहा है। फिलहाल ताइवान के केवल 12 देशों के साथ ही औपचारिक राजनयिक संबंध बचे हैं, जिनमें ज्यादातर छोटे देश हैं और वे लैटिन अमेरिका, कैरेबियाई और प्रशांत क्षेत्र में स्थित हैं। हाल ही में नाउरू ने जनवरी 2024 में ताइवान से संबंध तोड़कर चीन को मान्यता दे दी थी। इससे पहले 2023 में होंडुरास और 2021 में निकारागुआ भी ऐसा कर चुके हैं।

read more :
World Earth Day : विश्व पृथ्वी दिवस 2026, क्या हम अपनी धरती को बचाने के प्रयास कर रहे हैं ?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTaiwan China Diplomatic TensionTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/pm-modi-action-on-paper-leak/
देश- विदेश

पेपर लीक मामलों पर PM Modi का बड़ा ऐलान, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/iran-america-war/
देश- विदेश

Iran पर अमेरिकी ने किया हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव; ईरान ने किया जवाबी पलटवार

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/france-heatwave-deaths-2026/
Pin Postदेश- विदेश

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/unsc-india-slams-pakistan/
Pin Postदेश- विदेश

UNSC में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, सीमा पार आतंकवाद पर घेरा; कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?