रिपोर्ट: प्रशांत जोशी
District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों पर दिए गए सुधार के निर्देश
District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में आज विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण किया।करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ट्रॉमा यूनिट का हाल ही में प्रदेश के प्रभारी मंत्री अरुण साव द्वारा लोकार्पण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यवस्था सहित कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी व्यवस्थाओं का सुचारू होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

District Hospital : 4 साल से बंद MRI मशीन जल्द होगी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
District Hospital : निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की वर्षों से बंद पड़ी MRI मशीन का मुद्दा भी सामने आया। जानकारी के अनुसार यह मशीन पिछले चार वर्षों से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे मरीजों को बाहर जाना पड़ता था।कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 10 दिनों के भीतर किसी भी स्थिति में MRI मशीन को चालू कर दिया जाएगा। इससे जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
District Hospital : विधायक ने कहा कि ट्रॉमा यूनिट शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को अब बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी विस्तार से जायजा लिया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
read more : Bhopal पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी

