by: digital desk
Tamil Nadu Rally : चेन्नई/भोपाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी और एआईएडीएमके (AIADMK) के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे डॉ. यादव ने डीएमके (DMK) और कांग्रेस गठबंधन को ‘लुटेरी सरकार’ करार देते हुए जनता से इन्हें सत्ता से बाहर करने की अपील की।
Tamil Nadu Rally : ‘दूसरी जयललिता खड़ी नहीं होने देना चाहते विपक्षी दल’
रासीपुरम और अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके जैसे दल कभी नहीं चाहते कि तमिलनाडु में कोई दूसरी ‘अम्मा’ (जयललिता) उभरकर सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में रोड़ा अटका कर देश की आधी आबादी का अपमान किया है। वे नहीं चाहते कि किसी गरीब या किसान की बेटी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे।च

Tamil Nadu Rally : भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ. यादव ने कहा कि तमिलनाडु में वर्तमान में भ्रष्टाचार, माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा, “सत्तारूढ़ डीएमके एक लुटेरी सरकार है जो दशकों से परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। अब समय आ गया है कि तमिलनाडु को इस परिवारवाद से मुक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनाई जाए।”

Tamil Nadu Rally : पीएम मोदी के दिल में बसता है तमिलनाडु
डॉ. मोहन यादव ने तमिल संस्कृति और भाषा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज एनडीए सरकार में निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर जैसे दिग्गज तमिल चेहरे देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संसद में ‘सेंगोल’ की स्थापना और तमिल भाषा में इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया।

Tamil Nadu Rally : दक्षिण भारतीय रंग में रंगे नजर आए ‘मोहन’
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान (वेष्टि और शर्ट) पहने हुए बेहद आकर्षक लग रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ केले के पत्ते पर बैठकर पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद भी लिया। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।

