रिपोर्टर : प्रविंस मनहर
कैमरामैन : सतीश मिरी
Fertilizer Black Marketing : किसानों के हित में सरकार सख्त, कालाबाजारी पर चेतावनी
Fertilizer Black Marketing : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रासायनिक खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने यह बयान रायपुर स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खाद को अधिक कीमत पर बेचते हुए या अवैध रूप से स्टॉक करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Fertilizer Black Marketing : खाद की उपलब्धता पर सरकार का आश्वासन, अफवाहों से बचने की अपील
Fertilizer Black Marketing : मीडिया चर्चा के दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि पश्चिमी एशिया में जारी परिस्थितियों के कारण उर्वरकों की आपूर्ति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है और भविष्य में आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं और केवल अधिकृत स्रोतों से ही खाद की खरीद करें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
read more : Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

