Child Labour Rescue : ईंट भट्ठे से 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू, छापेमारी में खुला सच
Child Labour Rescue : छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के निर्देश पर जिले में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी के दौरान 9 से 13 वर्ष की तीन नाबालिग बच्चियों को काम करते हुए पाया गया। यह कार्रवाई जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।सूचना मिलने के बाद टीम ने पहले रेकी की और फिर 21 अप्रैल की सुबह 7 बजे छापेमारी कर बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में संरक्षण के लिए भेज दिया गया।

Child Labour Rescue : गैस पाइपलाइन साइट से एक और बच्चा रेस्क्यू, कानून के उल्लंघन पर सख्ती
Child Labour Rescue : इसी कार्रवाई के दौरान भानपुरी चौक के पास हरियाणा सिटी गैस कंपनी द्वारा चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य में भी एक नाबालिग बच्चा काम करते हुए पाया गया।बालक मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है और उसके पास उम्र संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। प्रथम दृष्टया उसे नाबालिग मानते हुए रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल गृह में संरक्षण दिया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईंट भट्ठा और गैस पाइपलाइन जैसे कार्य अत्यंत जोखिम भरे होते हैं और इन्हें बाल श्रम कानूनों के तहत प्रतिबंधित किया गया है। यह कार्य बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
read more : Banda : डूब क्षेत्र के ‘दंश’ और प्रशासनिक ‘नोटिस’ के बीच फंसी बमाना पंचायत; नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

