Road Accident : अल्ट्राटेक प्लांट के वाहन से कुचलकर दो की मौके पर मौत
Road Accident : रायपुर के सेरी खेड़ी इलाके में एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट के मिक्सिंग प्लांट से जुड़े एक भारी वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident : घटना इतनी दर्दनाक थी कि आसपास के लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
Road Accident : गुस्साए ग्रामीणों का चक्का जाम, इलाके में तनाव
Road Accident : हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Road Accident : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
read more ; Firozabad: धू-धू कर जलीं स्क्रैप गाड़ियां; भीषण गर्मी के बीच एक दर्जन वाहन खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू

