रिपोर्टर : उमेश डहरिया
Political Allegations : पूर्व मंत्री के आरोप “मंत्री आवास बना अवैध वसूली का मुख्यालय”
Political Allegations : कोरबा की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के कोहड़िया स्थित आवास को अवैध वसूली का “कंट्रोल रूम” बनाया गया है, जहां कथित रूप से उनके भाई-भतीजे और ओएसडी चेंबर बनाकर काम कर रहे हैं।

Political Allegations : पत्रकार वार्ता के दौरान अग्रवाल ने कहा कि जिले में चल रहे अवैध कारोबार—चाहे वह कोयला, रेत या डीजल से जुड़ा हो ,सबकी डोर एक ही जगह से संचालित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के करीबी लोग इस नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है।
Political Allegations : अवैध कारोबार पर सियासी घमासान, अफसरों पर भी दबाव के आरोप
Political Allegations : कोरबा जिले में रेत, कोयला और कबाड़ का कारोबार लंबे समय से विवादों में रहा है, लेकिन इस बार मामला और ज्यादा गरमा गया है। जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मंत्री के भाई कौशल देवांगन जिले में रेत के कारोबार को नियंत्रित कर रहे हैं और राजनीतिक संरक्षण में अवैध गतिविधियां जारी हैं।
Political Allegations : सूत्रों के अनुसार, जब भी प्रशासन अवैध खनन या परिवहन पर कार्रवाई करता है, तो संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है। कई मामलों में नेताओं या उनके करीबियों के फोन आने की बात भी सामने आई है, जिससे कार्रवाई प्रभावित होती है।
read more : Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

