Hydro Project : 1920 मेगावाट का पंप स्टोरेज हाइड्रो पोजेक्ट ,मध्यप्रदेश बन रहा पॉवर सरप्लस एनर्जी स्टेट
REPORT BY : RAKHI VERMA
Hydro Project : मध्यप्रदेश अब ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। राज्य सरकार की रणनीतिक योजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते प्रदेश पावर सरप्लस स्टेट बनने की दिशा में मजबूत कदम उठा रहा है।राज्य में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। यही नहीं, ऊर्जा भंडारण की दिशा में भी बड़े प्रयोग किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में नीमच में प्रस्तावित 1920 मेगावाट का पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट खासा चर्चा में है। यह प्रोजेक्ट भविष्य में ऊर्जा बैंक के रूप में काम करेगा, यानी जरूरत के समय बिजली उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। नीमच जिले के गांव खिमला में ग्रीनको ग्रुप द्वारा विकसित 1920 मेगावाट की गांधी सागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण ऊर्जा भंडारण परियोजना बन रही है। यह 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजना गांधी सागर जलाशय का उपयोग कर बिजली की मांग के दौरान ऊर्जा उत्पन्न करेगी और देश के ‘ऊर्जा बैंक’ के रूप में काम करेगी, जिससे ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित होगी।
Hydro Project : यह परियोजना भारत के 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य और रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड में एकीकृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। दरअसल भारत तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सौर और पवन ऊर्जा अस्थिर होती है। ऐसे में पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट बफर का काम करते हैं।नीमच का यह प्रोजेक्ट भविष्य में देश की ऊर्जा जरूरतों को संतुलित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।1920 मेगावाट क्षमता का पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऊर्जा का सबसे बड़ा बैंक साबित होगा।यह एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें अतिरिक्त बिजली को पानी के रूप में स्टोर किया जाएगा।ये भारत की ऊर्जा सुरक्षा और ग्रीन फ्यूचर की दिशा में बड़ा कदम है।राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और स्टोरेज पर भी बराबर ध्यान दिया जाए। इससे न सिर्फ बिजली संकट से राहत मिलेगी, बल्कि उद्योगों और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
READ MORE ; Bhopal एक लाख 45 हज़ार 71 किसानों से की जा चुकी है 63 लाख 27 हजार 410 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री

