Power Disruption : ऊंचे ट्रक के कारण तारों में फंसा वाहन, धमाके के साथ टूटा खंभा
Power Disruption : कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक चालक की गलती से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, एयरोड्रम रोड स्थित एक विवाह उद्यान के पास खड़ी कार को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस ट्रक को थाने ले जा रही थी।

Power Disruption : इसी दौरान ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में फंस गया। चालक को इसका अंदाजा नहीं हुआ और ट्रक आगे बढ़ता रहा, जिससे तार खिंचते गए और अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया।
Power Disruption : कुछ देर के लिए गुल रही बिजली, चालक गिरफ्तार

Power Disruption : घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की।फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
read more :
Jewelry Theft : जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के जेवर ले उड़े चोर

