Ranveer-Deepika Second Pregnancy : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर मम्मी-पापा बनने वाले हैं, इसका ऐलान खुद दीपिका ने किया है और वो भी बेहद खास अंदाज में। बेटी दुआ की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Ranveer-Deepika Second Pregnancy : बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर से मां-पापा बनने वाले हैं। दीपिका ने खुद ये गुडन्यूज रविवार को शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। दीपिका ने बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है। जैसे ही दीपिका ने ये पोस्ट शेयर किया, बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक, रणवीर और दीपिका को लोग बधाई देते नहीं धक रहे हैं। कई सेलेब्स ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें और रणवीर को बधाई दी है।
Ranveer-Deepika Second Pregnancy : दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज
दीपिका पादुकोण ने रविवार सुबह ही अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दुआ व्हाइट बॉडीसूट पहने पापा रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में दुआ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दुआ के हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसमें टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। इसी पोस्ट के साथ रणवीर-दीपिका ने कन्फर्म किया कि उनकी बेटी दुआ को भाई या बहन मिलने वाला है। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए नजर वाला इमोजी लगाया है। इस पोस्ट के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं।
Ranveer-Deepika Second Pregnancy : फैंस दे रहे बधाई
दीपिका-रणवीर का लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने हार्ट इमोजी के जरिए दीपिका-रणवीर को बधाई दी। भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे ने भी कमेंट करते हुए रणवीर-दीपिका को सेकेंड प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। वहीं कपल के फैंस भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘बेबी दुआ को जल्दी ही भाई-बहन मिलने वाला है।’ एक ने लिखा- ‘बेबी नंबर 2 आ रहा है।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।
Ranveer-Deepika Second Pregnancy : 2024 में हुआ था बेटी दुआ का जन्म
बता दें, दीपिका-रणवीर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की और फिर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा। वहीं 2024 में कपल ने अपनी पहली बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है। दुआ के जन्म के बाद से ही दीपिका बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन जल्दी ही शाहरुख खान की ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में दिखाई देंगी। वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
read more : Israel US Iran War : लोग इजरायल को पसंद करें या नहीं, वह US के महान सहयोगी हैं…उन्हें लड़ना और जीतना आता है: ट्रंप

