Akshaya Tritiya 2026 Wedding : क्या आप भी अपने लव पार्टनर से शादी करना चाहते हैं लेकिन विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो यहां पर आपको साल 2026 में अप्रैल माह की उस तिथि के बारे में पता चलेगा, जिस दिन बिना मुहूर्त देखकर कोई भी व्यक्ति शादी कर सकता है. मान्यता है कि इस दिन जिन लोगों की शादी होती है, उनकी लव लाइफ में प्यार, समझ, विश्वास और ईमानदारी का अच्छा-खासा तालमेल रहता है।

Akshaya Tritiya 2026 Wedding : शादी एक पवित्र व अटूट बंधन है, जिसका फैसला करना हर व्यक्ति के लिए कठिन होता है। ये केवल एक बंधन नहीं है, बल्कि दो व्यक्तियों को प्यार, विश्वास, सम्मान, ईमानदारी और समझ के साथ जीवनभर रहने की प्रतिज्ञा में बांधने का वचन है।अपने इस नए सफर की शुरुआत अधिकतर लोग शुभ तिथि व मुहूर्त में करते हैं।खासकर, हिंदू धर्म में बिना मुहूर्त देखें शादी नहीं की जाती है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शादी के लिए अप्रैल माह की एक तिथि बेस्ट है। इस दिन न सिर्फ 3 शुभ व दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है, बल्कि ग्रहों की चाल भी लोगों के पक्ष में रहेगी। यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में अप्रैल माह में कौन सी तिथि शादी करने के लिए बेस्ट है।
Akshaya Tritiya 2026 Wedding : 2026 में शादी का बेस्ट दिन
Akshaya Tritiya 2026 Wedding : द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार 19 अप्रैल 2026, वार रविवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शादी करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है।इस दिन बिना मुहूर्त देखकर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच शादी कर सकते हैं। 19 अप्रैल 2026 को सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 52 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम में 06 बजकर 49 मिनट के आसपास होने वाला है।
पंचांग के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ दिन सुबह 07 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, जबकि रात 8 बजकर 1 मिनट पर सौभाग्य योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2026 की दोपहर 4 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है. इसके अलावा 18 अप्रैल की रात 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 19 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 1 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. बता दें कि त्रिपुष्कर, सौभाग्य और आयुष्मान, ये तीनों योग शुभ हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव अक्षय तृतीया के शुभ दिन कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
Akshaya Tritiya 2026 Wedding : अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पूजा का मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक खरीदारी का मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट तक (20 अप्रैल)
read more : Akshaya Tritiya Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, साल भर नहीं होगी धन की कमी

