By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > धर्म-संस्कृति > Akshaya Tritiya Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, साल भर नहीं होगी धन की कमी
धर्म-संस्कृति

Akshaya Tritiya Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, साल भर नहीं होगी धन की कमी

Abhishek Singh
Last updated: April 18, 2026 7:52 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए यहां जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किस विधि और मंत्र के साथ पूजा करनी चाहिए।

Contents
Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया के दिन इस सरल विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजाAkshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया 2026 पूजा मुहूर्तAkshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पूजा मंत्रAkshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
Akshaya Tritiya Puja Vidhi

Akshaya Tritiya Puja Vidhi : हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान और पूजन कभी क्षय नहीं होता है यानी कि उसका फल कभी समाप्त नहीं होता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस दिन जो भी शुभ कार्य, पूजा पाठ या दान-पुण्य आदि किया जाता है, वो सब अक्षय हो जाता है।

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। लक्ष्मी-नारायण की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन धन के द्वार खुल जाते हैं और माता लक्ष्मी उन लोगों पर विशेष कृपा बरसाती हैं जो इस दिन विधि-विधान और सच्चे मन से देवी मां की पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया की पूजा कैसे करनी चाहिए।

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया के दिन इस सरल विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा

(1) अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्म मुहूर्त या प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर लें। इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व है।

(2) अगर गंगा स्नान संभव नहीं है तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

(3) स्नान के बाद शुभ रंग या पीले रंग के साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

(4) इसके बाद मां लक्ष्मी और नारायण के सामने हाथ जोड़कर व्रत या पूजा का संकल्प लें।

(5) अब एक साफ और शुद्ध स्थान पर चौकी रखें और उसपर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।

(6) चौकी पर माता लक्ष्मी और विष्णु जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

(7) लक्ष्मी-नारायाण की प्रतिमा को गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक कराएं। मां लक्ष्मी को लाल फूल और कमल अर्पित करें।

(8) देवी लक्ष्मी और विष्णु नारायण की मूर्ति पर कुमकुम, चंदन लगाएं और फिर धूप-दीपक जलाएं।

(9) मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को फल, फूल, पान-सुपारी और मिठाई का भोग लगाएं।

(10) विष्णु जी के भोग और पूजा में तुलसी जरूर अर्पित करें।

(11) अक्षय तृतीया के दिन देवी लक्ष्मी को केसरिया भात, खीर या सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं।

(12) लक्ष्मी माता और विष्णु जी की आरती करें और मंत्रों के जाप के साथ पूजा संपन्न करें।

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया 2026 पूजा मुहूर्त

तृतीया तिथि प्राररंभ – अप्रैल 19, 2026 को 10:49 ए एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त – अप्रैल 20, 2026 को 07:27 ए एम बजे
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – 10:49 ए एम से 12:38 पी एम
अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:03 पी एम
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय – 10:49 ए एम से 06:18 ए एम

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पूजा मंत्र

(1) ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः’

(2) ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

(3) ॐ नमो नारायणाय

(4) ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

Akshaya Tritiya Laxmi Puja Vidhi : अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर सोना खरीदना संभव नहीं है तो चांदी, मिट्टी का घड़ा, जौ, कौड़ी, कमलगट्टा, या दक्षिणावर्ती शंख खरीद सकते हैं।

read more : Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर चुपचाप से कर लें ये 5 गुप्त उपाय, किस्मत पलटते नहीं लगेगी देर

TAGGED:Akshaya Tritiya Puja VidhiHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?