Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार
जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार
Deputy Commissioner : जामताड़ा जिले को नया नेतृत्व मिल गया है। शनिवार को आलोक कुमार ने जिले के 27वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Deputy Commissioner : अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंचने पर नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत निवर्तमान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप और अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया।
Deputy Commissioner : समन्वय और टीमवर्क पर जोर
पदभार संभालने के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Deputy Commissioner : सरकार की प्राथमिकताओं पर रहेगा फोकस
मीडिया से बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू कर उन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।
Deputy Commissioner : बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे नए उपायुक्त के कार्यकाल की सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है।

