Jind Topper : बेटियों ने फिर मारी बाज़ी
Jind Topper : हरियाणा के Narwana की बेटी कनक मोर ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में जिला Jind में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। कनक की इस उपलब्धि के बाद परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्कूल में उसे मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Jind Topper : 7-8 घंटे पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी
कनक मोर ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई पर पूरा फोकस रखने के लिए उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अनुशासन और नियमितता ने ही उसे यह मुकाम दिलाया।
Jind Topper : डॉक्टर बनने का सपना
कनक का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे। उसकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता ही उसे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही।
Jind Topper : परिवार का मिला पूरा सहयोग
कनक की सफलता के पीछे उसके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उसकी मां सुनीत मोर ने बताया कि उन्हें अपनी तीनों बेटियों पर गर्व है। कनक की एक बहन बीटेक कर रही है, जबकि बड़ी बहन Dr. Srishti एमडी की तैयारी में जुटी हैं।
Jind Topper : संघर्ष के बीच मिली सफलता
कनक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और बहनों को दिया है। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां ने संभाली। बड़ी बहन सृष्टि ने भी पढ़ाई में हर कदम पर कनक का मार्गदर्शन किया और उसे प्रेरित किया।
Jind Topper : मेहनत और लगन से हासिल होता है लक्ष्य
कनक की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
read more : Drug Smuggler : चंडीगढ़ में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 16.41 ग्राम हीरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

