By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > MP Board Result : एमपी में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान,MP में शिक्षा का आधार, ज्ञान, कौशल और संस्कार
मध्यकाल

MP Board Result : एमपी में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान,MP में शिक्षा का आधार, ज्ञान, कौशल और संस्कार

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: April 15, 2026 8:39 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
4 Min Read
SHARE

MP Board Result : पीएम श्री, सांदीपनि स्कूल, आत्मनिर्भर एमपी का मूल,शिक्षा में पारदर्शिता, छात्रों को मिल रही सफलता

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

MP Board Result : 10वीं और 12वीं की शिक्षा किसी भी राज्य के शैक्षणिक ढांचे और छात्रों के भविष्य की आधारशिला मानी जाती है..इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा आधुनिक, लचीला और रोजगार परक बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं…इसी की बदौलत इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है…बारहवीं में 76.01 प्रतिशत और दसवीं में 73.42% रिजल्ट रहा है…जिसमें प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों और जनजाति क्षेत्र के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है..सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% और निजी स्कूलों का 68.64% रहा….मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2030 तक बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करने का क्रांतिकारी लक्ष्य रखा है…मध्य प्रदेश सरकार ने सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा प्रणाली में किया गया है..अब पारंपरिक सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर द्वितीय मुख्य परीक्षा शुरू की गई है..इस नई व्यवस्था के तहत अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है या अपने अंक सुधारना चाहता है, तो उसे उसी साल दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा..इससे छात्रों पर मानसिक दबाव कम होता है..

MP Board Result : इसके साथ ही सरकार ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका दिया है..यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है…विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए सिलेबस को छोटा कर ज्यादा उपयोगी और व्यावहारिक बनाया गया है…नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा प्रणाली में भी बदलाव लाए जा रहे हैं..अब शिक्षा को रटने के बजाय समझ, विश्लेषण और कौशल आधारित बनाया जा रहा है…इसके अलावा डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है..

MP Board Result : वहीं पीएम श्री, सांदीपनि स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं, ई-कंटेंट, डिजिटल लाइब्रेरी और DigiLocker जैसी सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ा जा रहा है..इन सभी सुधारों का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है…मध्य प्रदेश सरकार के नए कदम न केवल शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बना रहे हैं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं…और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर रहे हैं..वहीं 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करते हुए सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि इस बार 16 साल का रिकॉर्ड टूटा है….बेटियों ने बाजी मारी है और जनजाति जिलों का रिजल्ट अच्छा आया है..सीएम ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे सुधारों का सुफल है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है..उनका परीक्षा परिणाम प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा है…

read more : Land Record Scam : महासमुंद में जमीन घोटाले का आरोप, एक ही जमीन के दो मालिक, किसान न्याय के लिए भटक रहे

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsTODAY NEWSUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई का पंचांग: गुप्त नवरात्रि की नवमी पर कब है शुभ मुहूर्त?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti for Husband Wife : चाणक्य नीति, पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाने वाले 10 अचूक जीवन मंत्र

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?