By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Delimitation : विपक्ष का महिला आरक्षण को समर्थन, लेकिन परिसीमन पर विरोध,क्या सरकार दूर कर पाएगी गतिरोध?
देश- विदेशस्वदेश एजेंडा

Delimitation : विपक्ष का महिला आरक्षण को समर्थन, लेकिन परिसीमन पर विरोध,क्या सरकार दूर कर पाएगी गतिरोध?

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: April 16, 2026 2:22 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
8 Min Read
Delimitation vs Nari Shakti Vandan
Delimitation vs Nari Shakti Vandan
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Delimitation : देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बड़ी तैयारी है..ऐसा लगता है इस मुद्दे पर सभी दलों की एक राय है..लेकिन इसके साथ ही परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव नई बहस को जन्म दे रहा है। सवाल कई खड़े हो रहे हैं..मसलन परिसीमन को लेकर उठ रही चिंताओं और सरकार की मंशा के बीच क्या महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता अब सच में साफ होने जा रहा है, या फिर यह भी एक बड़ा राजनीतिक दांव है? सवाल ये भी है कि क्या लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देगा, या राज्यों के बीच नए विवाद खड़े करेगा?

Contents
Delimitation : नारी शक्ति वंदन अधिनियम विशेष, परिसीमन पर फंसा पेंचDelimitation : नारी शक्ति वंदन अधिनियमDelimitation : लोकसभा का अंकगणितDelimitation : राज्यसभा का अंकगणितDelimitation : टाइमिंग पर सवाल, पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में चुनावDelimitation : क्या बहुमत जुटाना सरकार के लिए होगा आसान ?ये भी पढ़िए Bihar BJP Government : बिहार में बीजेपी का राजपाट, सुशासन बाबू के बाद सम्राट ,बिहार में बहार, सम्राट चौधरी की सरकार

दक्षिण भारत की आपत्तियों के बीच क्या केंद्र सभी को साथ लेकर चल पाएगा? संविधान संशोधन के लिए जरूरी विशेष बहुमत जुटाना क्या सरकार के लिए आसान होगा? और क्या विपक्ष इस मुद्दे पर समर्थन देगा या सियासत और तेज होगी? तमाम सवालों को टटोलने की कोशिश की है इस आर्टिकल में..

Delimitation : नारी शक्ति वंदन अधिनियम विशेष, परिसीमन पर फंसा पेंच

देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने मोदी सरकार ने बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जा रहा है. इसके तहत लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसके लागू होने पर संसद में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

केंद्र सरकार 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में संविधान संशोधन विधेयक ला रही है..लेकिन सूत्रों का दावा है कि परिसीमन आयोग के गठन, लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या में संभावित बदलाव के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी भी चल रही है। हालांकि औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने सभी दलों में सहमति बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है।

Delimitation : नारी शक्ति वंदन अधिनियम

  • 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी
  • महिलाओं को 33% आरक्षण देने की तैयारी
  • लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 850 हो जाएंगी
  • संसद में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिशों के बीच पूरे मसले में परिसीमन सबसे बड़ा पेच बनकर उभर रहा है। सरकार भी इस पर स्पष्ट रुख सामने नहीं ला रही है। विपक्ष, खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रक्रिया के समय और मंशा पर सवाल उठाया है। महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष ने बुधवार को एक मीटिंग भी की। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर आयोजित की गई। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। वहीं में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद गुट) और AAP नेता भी शामिल हुए।

विपक्ष की तैयारियों को देखते हुए लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराना गठबंधन की सरकार के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए सरकार को अपने सहयोगी सभी दलों को साथ रखते हुए विपक्षी दलों को साधना जरूरी होगा। विधेयक पर चर्चा के लिए कुल सदस्यों के 50% का सदन में मौजूद रहना जरूरी है। वहीं मौजूद सदस्यों में से दो तिहाई के समर्थन से ही विधेयक पारित हो सकता है। भाजपा ने लोकसभा-राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों के लिए तीन व्हिप जारी कर 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थिति रहने को कहा है।

Delimitation : लोकसभा का अंकगणित

  • लोकसभा में सरकार की स्थिति मजबूत है
  • 543 सदस्यों वाली सदन में एनडीए के पास 293 से 294 सीटें हैं
  • सामान्य बिल पास कराने के लिए 272 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर है
  • लेकिन संविधान संशोधन की डगर इतनी आसान नहीं है
  • संविधान का आर्टिकल 368 में संशोधन के लिए ‘विशेष बहुमत’ का उल्लेख है
  • यानि सदन के कुल सदस्यों का बहुमत और वोटिंग के समय मौजूद सदस्यों का दो-तिहाई समर्थन
  • अगर सभी सदस्य मौजूद रहे तो सरकार को करीब 362 वोटों की जरूरत पड़ेगी
  • ऐसे में NDA बाहर के दलों से लगभग 68 से 70 अतिरिक्त वोट चाहिेए होंगे

Delimitation : राज्यसभा का अंकगणित

  • राज्यसभा हमेशा से सत्ता पक्ष के लिए कठिन परीक्षा रही है
  • अभी 245 सदस्यीय सदन में NDA की 141 सीटें हैं
  • लेकिन दो-तिहाई यानी 164 के आंकड़े से 23 सीटें कम हैं

Delimitation : टाइमिंग पर सवाल, पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में चुनाव

इस फासले को पाटने के लिए सरकार उन क्षेत्रीय दलों पर नजरें जमाए है, जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. इनमें YSRCP, BRS और BJD जैसे दल शामिल हैं. हालांकि ये दल महिला आरक्षण का समर्थन करते रहे हैं, लेकिन सीटों की संख्या में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर उनकी चिंताएं बनी हुई हैं. परिसीमन पर बीजेपी को सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण भारत से मिल रही है…तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कहा कि दक्षिणी राज्यों को सीटें बढ़ाना मंजूर नहीं। उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि इससे संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा और संघीय सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा।

परिसीमन को लेकर उठ रही चिंताओं और सरकार की मंशा के बीच क्या महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता अब सच में साफ होने जा रहा है, या फिर यह भी एक बड़ा राजनीतिक दांव है? या फिर परिसीमन की उलझनों में फंस जाएगा? सवाल ये भी है कि क्या लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव क्या महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देगा, या राज्यों के बीच नए विवाद खड़े करेगा? दक्षिण भारत की आपत्तियों के बीच क्या केंद्र सभी को साथ लेकर चल पाएगा?

Delimitation : क्या बहुमत जुटाना सरकार के लिए होगा आसान ?

संविधान संशोधन के लिए जरूरी विशेष बहुमत जुटाना क्या सरकार के लिए आसान होगा? और क्या विपक्ष इस मुद्दे पर समर्थन देगा या सियासत और तेज होगी? सबसे बड़ा सवाल क्या महिला आरक्षण वाकई महिलाओं को सशक्त करेगा, या यह सिर्फ चुनावी रणनीति बनकर रह जाएगा? अब नजरें संसद के विशेष सत्र पर है…जहां तय होगा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम इतिहास बनाएगा या फिर बहसों में ही उलझकर रह जाएगा।

ये भी पढ़िए Bihar BJP Government : बिहार में बीजेपी का राजपाट, सुशासन बाबू के बाद सम्राट ,बिहार में बहार, सम्राट चौधरी की सरकार

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Bokaro
झारखंड

Bokaro: बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल; अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जताया विरोध

By Yoganand Shrivastava
Fatehabad Police action-drug-smuggler-property-freeze
हरियाणा

Fatehabad Police : फतेहाबाद में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, कुख्यात आरोपी की 70 लाख से ज्यादा संपत्ति फ्रीज

By Swadesh News
Bokaro
झारखंड

Bokaro : JMM जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी विवादों में, पहली पत्नी ने लगाया दूसरी शादी का आरोप; न्याय के लिए एसपी आवास पहुंचीं गुलाबी देवी

By Yoganand Shrivastava
Omkareshwar 
मध्य प्रदेश

Omkareshwar  सुशासन के साथ सनातन-संस्कृति-एकात्मता के संदेश को साकार कर रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Bokaro
Bokaro: बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल; अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जताया विरोध
April 17, 2026
Fatehabad Police action-drug-smuggler-property-freeze
Fatehabad Police : फतेहाबाद में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, कुख्यात आरोपी की 70 लाख से ज्यादा संपत्ति फ्रीज
April 17, 2026
Bokaro
Bokaro : JMM जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी विवादों में, पहली पत्नी ने लगाया दूसरी शादी का आरोप; न्याय के लिए एसपी आवास पहुंचीं गुलाबी देवी
April 17, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?