By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > बिहार > Bihar CM News : बीजेपी ने सम्राट चौधरी के नाम पर लगाई मुहर, बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की कल लेंगे शपथ
बिहार

Bihar CM News : बीजेपी ने सम्राट चौधरी के नाम पर लगाई मुहर, बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की कल लेंगे शपथ

Abhishek Singh
Last updated: April 14, 2026 4:54 pm
By Abhishek Singh
Share
9 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Bihar CM News : इसी के साथ राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक नीतीश कुमार को कार्यकारी व्यवस्था के तहत सीएम बने रहने को कहा है। नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी नजर आए। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ गाड़ी में बैठे थे।

Contents
Bihar CM News: इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश कुमारBihar CM News: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफाBihar CM News : मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा, काम करना जारी रखें मंत्री – नीतीश कुमार
Bihar CM News

Bihar CM News: बिहार में अब नई सरकार बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। इसी के साथ राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक नीतीश कुमार को कार्यकारी व्यवस्था के तहत सीएम बने रहने को कहा है। नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी नजर आए। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ गाड़ी में बैठे थे। गाड़ी में आगे की सीट पर विजय कुमार चौधरी बैठे हुए थे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में बीजेपी के पहले सीएम का भी रास्ता साफ हो गया है।

Bihar CM News : आज एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के लिए बीजेपी के नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। यानी बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का फैसला इस बैठक में हो जाएगा है। सम्राट चौधरी को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बुधवार को नए सीएम अपने पद की शपथ ले सकते हैं।

Bihar CM News: बिहार के नए ‘बॉस’ अब सम्राट चौधरी होंगे। बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी है। विधानमंडल दल की बैठक में विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसपर बीजेपी के सभी नेताओं ने सहमति जताई। अब सम्राट चौधरी बुधवार को शपथ ले सकते हैं। सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान होने के बाद सम्राट चौधरी के समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आया। पटना में पार्टी दफ्तर के बाहर सम्राट के समर्थक खुशी में झूमते नजर आए।

Bihar CM News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि जो लोग हमेशा महात्मा गांधी और बापू के आदर्शों की बात करते थे, आज उन्होंने उन लोगों के साथ हाथ मिला लिया है जो गांधी के हत्यारों की विचारधारा को मानते हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अब उन लोगों को स्थापित कर रहे हैं जो नाथूराम गोडसे के समर्थक हैं। बापू का नाम लेने वालों का यह असली चेहरा अब जनता के सामने है।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास अपना कोई वजूद नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी मुख्यमंत्री बने, ये सब लोग अंततः लालू जी की ही पाठशाला (आरजेडी) से निकले हुए छात्र हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बीजेपी को अब लालू जी की विचारधारा और उनके बनाए नेताओं के इर्द-गिर्द ही अपनी राजनीति करनी पड़ रही है।

Bihar CM News: इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश कुमार

Bihar CM News: बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

Bihar CM News : इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Bihar CM News :हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।’

Bihar CM News: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Bihar CM News: बिहार में नई सरकार की हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यकारी व्यवस्था के तहत सीएम बने रहने को कहा है।

Bihar CM News : मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा, काम करना जारी रखें मंत्री – नीतीश कुमार

Bihar CM News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि साल 2005 में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी। जितना संभव हुआ, अपनी पूरी क्षमता से उन्होंने काम किया। पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारियों का निवर्हन किया। वे मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके मुख्यमंत्रित्व काल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक थी। इसके पहले बैठक में नीतीश कुमार के कार्यकाल के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।

Bihar CM News : सबसे पहले मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उनका आभार जताया। बैठक 20 मिनट में ही खत्म हो गयी। इसके पहले लगभग ठह मिनट तक नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भले वे जा रहे हैं, लेकिन आने वाली सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने मंत्रियों को काम जारी रखने की सलाह दी। कहा कि अभी सूबे में काम अच्छा हो रहा है, लेकिन और बेहतर करना जरूरी है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए कठिन मेहनत की आवश्यकता है। बिहार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है।

read more : Public Grievances Hearing : कालका में जनसुनवाई के दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा और विधायक शक्ति रानी शर्मा का सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी

TAGGED:BiharBihar CM News :Hindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?