Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। खासतौर पर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव अभियान को तेज कर दिया गया है।

Drunk Driving : 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई
हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 165 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल और कारों को जब्त किया गया, जिससे अन्य वाहन चालकों को भी सख्त संदेश मिला है।
Drunk Driving : ई-रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लापरवाह ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सख्ती जरूरी है।
Drunk Driving : 2026 में अब तक 2300 से अधिक कार्रवाई
यातायात एडीसीपी विवेक शुक्ला ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक 2300 से अधिक नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Drunk Driving : पुलिस की सख्त चेतावनी
एडीसीपी ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ड्राइविंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
read more : Transformer Fire : रायपुर में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप

