By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
मनोरंजन

Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

Abhishek Singh
Last updated: April 13, 2026 6:26 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Asha Bhosle Funeral : दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के एक दिन बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। आशा ताई को बेटे आनंद ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ लेजेंडरी गायिका पंचतत्व में विलीन हो गईं।

Asha Bhosle Funeral : भारतीय संगीत जगत की सबसे चमकदार और बहुमुखी आवाज आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को 92 वर्ष की आयु में उनके निधन ने पूरे राष्ट्र को शोक में डुबो दिया। सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ‘आशा ताई अमर रहें’ के गूंजते नारों के बीच उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह एक ऐसा क्षण था जब लगा मानो संगीत की दुनिया की धड़कन रुक गई हो। फिलहाल आशा ताई पंचतत्व में विलीन हो गई हैं।

Contents
Asha Bhosle Funeral : दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के एक दिन बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। आशा ताई को बेटे आनंद ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ लेजेंडरी गायिका पंचतत्व में विलीन हो गईं।Asha Bhosle Funeral : गीतों और सुरों के साथ अंतिम विदाईAsha Bhosle Funeral : स्वास्थ्य और अंतिम समयAsha Bhosle Funeral : श्रद्धांजलि देने उमड़ा सितारों का रेलाAsha Bhosle Funeral : संघर्ष से सफलता का ऐतिहासिक सफर
Asha Bhosle Funeral

Asha Bhosle Funeral : गीतों और सुरों के साथ अंतिम विदाई

आशा ताई का अंतिम सफर किसी उत्सव से कम नहीं था, जैसा कि उन्होंने अपने जीवन को जिया। अंतिम विदाई के समय संगीत जगत के दिग्गजों शान और अनूप जलोटा समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने उनके ही कालजयी गीत गाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह नजारा दिल को छू लेने वाला था, जहां एक तरफ आंखों में आंसू थे, वहीं दूसरी तरफ उनके सुरों के प्रति कृतज्ञता।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.

Asha Bhosle Funeral : स्वास्थ्य और अंतिम समय

आशा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुई।

Asha Bhosle Funeral : श्रद्धांजलि देने उमड़ा सितारों का रेला

उनके अंतिम दर्शन के लिए सिनेमा, खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। एआर रहमान, शबाना आजमी, रणवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुल्कर, मोहम्मद शिराज, विक्की कौशल, हेलन और अनुराधा पौडवाल जैसे कलाकारों और खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें नमन किया। राजनीति से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा बॉलीवुड इस महान गायिका को खोने के गम में डूबा नजर आया।

Asha Bhosle Funeral : संघर्ष से सफलता का ऐतिहासिक सफर

आशा भोंसले का जीवन मात्र सफलता की कहानी नहीं, बल्कि कड़े संघर्ष और अटूट इच्छाशक्ति की दास्तां है। उन्होंने अपना पहला गाना मराठी फिल्म के लिए अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गाया था ‘चला चला नव बाल’। हालांकि, उन्हें असली पहचान 16 साल की उम्र में मिली, जब उन्होंने फिल्म ‘रात की रानी’ के लिए अपना पहला सोलो गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने हिंदी, बंगाली और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं में 12000 से अधिक गानों को अपनी जादुई आवाज दी।

read more ; Census 2027 : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

TAGGED:Asha Bhosle FuneralchattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?