By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Census 2027 : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण
छत्तीसगढ

Census 2027 : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

Abhishek Singh
Last updated: April 13, 2026 5:28 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Census 2027 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।इस चरण के तहत 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। जनगणना को देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया माना जाता है, जो विकास योजनाओं के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराती है।

Contents
Census 2027 : मकान सूचीकरण और स्व-गणना की प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी, डिजिटल माध्यम से भी होगा कार्यCensus 2027 : 62,500 कर्मियों की ड्यूटी, सभी जानकारी होगी गोपनीय; 2027 में पूरी होगी जनगणना
Census 2027

Census 2027 : मकान सूचीकरण और स्व-गणना की प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी, डिजिटल माध्यम से भी होगा कार्य

Census 2027 : इस बार की जनगणना डिजिटल माध्यम से भी की जाएगी, जिसमें नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं जानकारी भर सकेंगे। स्व-गणना के बाद एक यूनिक SE ID जनरेट होगा, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा। हालांकि यह सुविधा वैकल्पिक रखी गई है।पहले चरण में प्रत्येक मकान और परिवार से लगभग 33 प्रकार की जानकारियां जुटाई जाएंगी, जिनमें आवास की स्थिति, सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़े विवरण शामिल होंगे। यह पूरा कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल नीति निर्माण के लिए किया जाएगा।

Census 2027 : 62,500 कर्मियों की ड्यूटी, सभी जानकारी होगी गोपनीय; 2027 में पूरी होगी जनगणना

Census 2027 : राज्य में इस कार्य के लिए लगभग 62,500 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्य 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों और 19,978 गांवों में संपन्न होगा। जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जो 16 अप्रैल 2026 से सक्रिय रहेगा।दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी और पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

read more : Marriage Fraud Gang : रायगढ़ में ‘शादी के नाम पर ठगी’ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

TAGGED:census 2027chattisgarhHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?