Reel Arrest : उतई थाना परिसर में ‘स्वैग’ दिखाने के लिए बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Reel Arrest : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को महंगी पड़ गई। उतई थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए थाने को ही अपना सेट बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, हर्ष साहू नाम के युवक ने उतई थाना परिसर से बाहर निकलते हुए एक ‘स्वैग’ भरा वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में रौब झाड़ते हुए नजर आ रहा था, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

Reel Arrest : पुलिस की छवि धूमिल करने पर कार्रवाई, आरोपी हर्ष साहू गिरफ्तार
Reel Arrest : वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह का कृत्य न केवल थाने के परिसर का दुरुपयोग है, बल्कि इससे पुलिस की छवि भी प्रभावित होती है।मामले में कार्रवाई करते हुए उतई थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और इस तरह के मामलों में सख्ती बरतने की बात कही है।
read more : Road Construction : कोरिया में 6 महीने पहले बनी सड़क में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

