By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > Rajasthan Development : सीएम भजनलाल शर्मा ने 607 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
राजस्थान

Rajasthan Development : सीएम भजनलाल शर्मा ने 607 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Abhishek Singh
Last updated: April 11, 2026 5:55 pm
By Abhishek Singh
Share
7 Min Read
SHARE

Rajasthan Development : पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोर

REPORT BY : SUMAN

Contents
Rajasthan Development : पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोरRajasthan Development : अगले 1 वर्ष तक मनाई जाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी जयंतीRajasthan Development : जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का हो रहा उत्थानRajasthan Development : पशुपालक विभिन्न योजनाओं से बन रहे सशक्तRajasthan Development : प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार का मिल रहा पूर्ण सहयोगRajasthan Development : पेपरलीक और जल जीवन मिशन घोटाले पर सख्त कार्रवाई का दावा

Rajasthan Development : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुलेेे का जीवन महिला, किसान, मजदूर समेत शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महात्मा ज्योतिबा फुलेेे के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक एकता और समरसता के मार्ग पर चलकर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Rajasthan Development

शर्मा शनिवार को बांदीकुई में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती एवं विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ज्योतिबा फुले को सच्चा महात्मा कहा था। वहीं, बाबा साहेब ने इनको अपने तीन गुरुओं में से एक माना था। महात्मा ज्योतिबा फुले ने पिछड़ों और महिलाओं के मन में सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई। उन्होंने सामाजिक सुधार की शुरूआत सबसे पहले सावित्री बाई फुले को शिक्षित कर की।

Rajasthan Development : मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधवाओं और अनाथों के लिए आश्रय गृह खोले एवं महिला अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने महिला अधिकारों के लिए मंगलाष्टकों की रचना की। ज्योतिबा फुलेेे ने पीड़ित किसानों और मजदूरों के हितों के लिए भी संघर्ष किया।

Rajasthan Development : अगले 1 वर्ष तक मनाई जाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी जयंती

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को महात्मा फुलेेे की 200वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का संकल्प दिलाया था। इसी क्रम में आज से 10 अप्रेल 2027 तक पूरे वर्ष को महात्मा ज्योतिबा फुलेेे की द्विशताब्दी जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुलेेे के मिशन से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनसे पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम उज्ज्वला योजना एवं जन धन योजना से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभांवित हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी पहलों से देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं।

Rajasthan Development : जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का हो रहा उत्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये की सालाना राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए किसानों को 150 रुपये का बोनस दे रहे हैं। वहीं, 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित कर 16 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आमजन एवं किसानों के लिए सवा दो साल से हमारी सरकार महत्वपूर्ण पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गत सरकार में पेपरलीक से युवाओं के सपने टूटे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं एवं 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त कर कैलेण्डर जारी किया है।

Rajasthan Development : पशुपालक विभिन्न योजनाओं से बन रहे सशक्त

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुशपालकों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में मंगला पशु बीमा योजना और गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। वहीं, दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान भी दिया जा रहा है।

Rajasthan Development : प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार का मिल रहा पूर्ण सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने एक ही दिन में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी की संशोधित लागत एवं जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी। हमारी सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। आमजन से किए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपरलीक, जेजेएम घोटाला और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Rajasthan Development : पेपरलीक और जल जीवन मिशन घोटाले पर सख्त कार्रवाई का दावा

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन हमें सीख देता है कि हिम्मत से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फुले का जीवन हम सभी को समानता और बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है। बाबा साहेब ने भी इन कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार बेटियों और महिलाओं को सशक्त बना रही है।

मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री रामजल सेतु लिंक परियोजना के जरिए 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आमजन से किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। पिछले सवा दो साल में सभी भर्ती परीक्षाएं समयबद्ध रूप से संपन्न हुई हैं।

READ MORE : Hospital Negligence : गरियाबंद में पशु चिकित्सालय की व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टर नदारद, चपरासी के भरोसे OPD

TAGGED:Hindi NewsnewsRajasthan DevelopmentTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

By Abhishek Singh
Cyber Fraud Case
उत्तर प्रदेश

Cyber Fraud Case: 1.50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?