Elderly Justice : घर से ₹1.10 लाख नकद और 1 किलो चांदी चोरी का आरोप, नाती पर जताया शक
Elderly Justice : कोरबा जिले में 75 वर्षीय एक लाचार बुजुर्ग महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने उरगा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिकायत के 20 दिन बाद भी उनकी FIR दर्ज नहीं की गई है।मामला घर से ₹1.10 लाख नकद और करीब 1 किलो चांदी के जेवर चोरी होने से जुड़ा है। पीड़िता ने अपने ही नाती और उसके साथी पर चोरी का शक जताया है। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा अब तक न तो FIR दर्ज की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

Elderly Justice : उरगा थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार
Elderly Justice : बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पावती तक नहीं दी और मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे वह लगातार थानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।थक-हारकर अब पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
read more : Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

