Raipur Stabbing Incident : सरेराह चाकूबाजी से दहला रायपुर
Raipur Stabbing Incident : राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास देर शाम एक मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला हुआ।

Raipur Stabbing Incident : युवती से छेड़छाड़ का विरोध और विवाद
जानकारी के अनुसार कारोबारी गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ उसकी दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग वाहनों से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो नशेड़ी बदमाशों ने युवती को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी।जब गोविंद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। एक आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर गोविंद निचलानी के दाएं सीने और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
Raipur Stabbing Incident : इलाके में मचा हड़कंप और प्राथमिक उपचार
घटना के बाद आरोपी खुलेआम चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इमरजेंसी सुविधा नहीं होने के कारण इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद उसे रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Raipur Stabbing Incident : पुलिस ने दर्ज किया मामला और तलाश जारी
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

