AI in Education: राजधानी रायपुर में आज गूगल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचार्यों की बैठक के साथ यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
AI in Education: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले-नई तकनीक से मजबूत होगी शिक्षा व्यवस्था
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। नई शिक्षा प्रणाली और आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अभी से तैयारी कर रही है, ताकि छात्रों को भविष्य के अनुरूप शिक्षा दी जा सके।

AI in Education: 15 अप्रैल से शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, नए सत्र में छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
कार्यशाला में गूगल के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं, जो शिक्षकों को AI और डिजिटल शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण देंगे। मंत्री ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 जून तक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिससे वे नई तकनीकों को प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू कर सकें।
READ ALSO: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के दिन ही छात्रों को यूनिफॉर्म और साइकिल उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि शिक्षा के साथ-साथ सुविधाओं में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

