Bhopal Metro : यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशिक्षण
Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर स्टेशन पर बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और सिविल डिफेंस टीम द्वारा मेट्रो सुरक्षा अधिकारियों, स्टाफ और ऑपरेशन टीम के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करना था।
Contents

Bhopal Metro : आपदा प्रबंधन तकनीकें और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन
Bhopal Metro : प्रशिक्षण सत्र में आग, भूकंप, तकनीकी खराबी और भीड़ प्रबंधन जैसी आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Emergency Response Process) पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार और यात्रियों की सुरक्षित निकासी (Evacuation) जैसी व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की गई।

