By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > खेल > ICC ODI ranking : ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज
खेल

ICC ODI ranking : ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज

Abhishek Singh
Last updated: April 7, 2026 6:14 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

ICC ODI ranking : महिलाओं की ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की स्टार स्पिनर अलाना किंग ने बाजी मारते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है।

Abhishek Singh

ICC ODI ranking : ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार स्पिनर अलाना किंग नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। अलाना किंग ने ICC महिला ODI गेंदबाजी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। कैरेबियाई दौरे पर उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें दोबारा शिखर पर पहुंचा दिया। सेंट किट्स में खेले गए मुकाबले में किंग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 19 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 44 डॉट बॉल डालीं, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

Contents
ICC ODI ranking : महिलाओं की ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की स्टार स्पिनर अलाना किंग ने बाजी मारते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है।ICC ODI ranking : अमेलिया केर ने भी लगाई छलांगICC ODI ranking : मारिजान कैप से आगे निकली कीवी ऑलराउंडर
ICC ODI ranking

किंग के इस प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यही नहीं, इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में भी सातवें स्थान पर पहुंचा दिया, जहां उन्होंने नैट साइवर-ब्रंट को पीछे धकेल दिया।

ICC ODI ranking : अमेलिया केर ने भी लगाई छलांग

वहीं दूसरी ओर, हाल ही में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से तहलका मचाने वाली न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। केर को महिला ODI ऑलराउंडर रैंकिंग एक स्थान का फायदा हुआ है। केर ने हाल ही में बेसिन रिजर्व के मैदान पर नाबाद 179 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके दम पर न्यूजीलैंड रिकॉर्ड रन चेज करने में सफल रही। उनकी इस पारी को हाल के समय की सबसे बेहतरीन ODI पारियों में गिना जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने 4 ODI में 18 विकेट भी चटकाए, जिसमें 7/34 का रिकॉर्ड प्रदर्शन शामिल रहा।

ICC ODI ranking : मारिजान कैप से आगे निकली कीवी ऑलराउंडर

केर की शानदार फॉर्म सिर्फ ODI तक सीमित नहीं रही, बल्कि T20I क्रिकेट में भी उन्होंने लगातार रन बनाने के साथ विकेट चटकाए हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर अमेलिया केर पिछले महीने ICC महिला T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर पहुंच गईं। वहीं, ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में अब वह मारिजान कैप से आगे निकल गई हैं। केर अब चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं। टॉप पर एश्ले गार्डनर का जलवा बरकरार है।

read more : Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने असम दौरे और राज्य मामलों पर उठाए BJP के खिलाफ सवाल

TAGGED:#AlanaKing#AmeliaKerr#AshleighGardner#AustraliaCricket#BreakingSports#CricketFans#CricketNews#CricketTrending#CricketUpdate#ICCRankings#ICCWomensODI#MarizanneKapp#NatSciverBrunt#NewZealandCricket #AllRounderRanking#ODIRankings#SportsNews#SportsUpdate#TopBowler#ViralNews#WomenInCricket#WomensCricketHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मनोरंजन

Mannat Renovation : शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ, अब जुड़ेंगी अतिरिक्त मंजिलें

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

Nasha Mukt MP : सीएम की प्रतिबद्धता, नशामुक्ति, सुरक्षित भविष्य प्राथमिकतासरकार का नशे पर प्रहार, नशामुक्त मध्य प्रदेश का आधार

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Daytime Sleepiness : दिन में बार-बार आती है नींद? बार-बार झपकी लेना हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, जानें एक्सपर्ट की सलाह

By Abhishek Singh
Sheikhpura Road Accident
बिहार

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?