BJP Foundation Day : भोपाल से 17 जिलों में वर्चुअल शुभारंभ, पार्टी कार्यालयों को बनाया संगठन का आधार
Report by: Aakash sen
BJP Foundation Day : भोपाल में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ा संगठनात्मक आयोजन हुआ। पार्टी मुख्यालय से मध्य प्रदेश के 17 जिलों में नए जिला कार्यालयों का भूमिपूजन और कार्यारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया।

BJP Foundation Day : कार्यक्रम के तहत 14 जिलों में जिला कार्यालयों का भूमिपूजन और 3 जिलों में कार्यारंभ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं और दिवंगत नेताओं के परिजनों को सम्मानित किया और कहा कि पार्टी कार्यालय संगठन के कार्यों का आधार हैं। उन्होंने भाजपा की अटल विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर जोर दिया।
BJP Foundation Day : सीएम ने धुरंधर-2 का जमाना बताया, कांग्रेस पर साधा निशाना, 2027 तक नए कार्यालय तैयार
BJP Foundation Day : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में “धुरंधर 2” का समय चल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी है और गेहूं उपार्जन समय पर हो रहा है।

BJP Foundation Day : प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और संकल्प का दिन बताया। कार्यक्रम में बताया गया कि जिन 14 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन हुआ है, उनका उद्घाटन 6 अप्रैल 2027 को होगा। नए कार्यालय आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होंगे और संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

