Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान कर्मचारी ने तोड़ा दम
Hospital Violence : कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर हुआ विवाद एक सफाईकर्मी की मौत का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार, एक सरपंच ने मर्चुरी में कार्यरत सफाई कर्मचारी की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी थी। इस हमले में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया था।घटना के बाद घायल कर्मचारी का इलाज जारी था, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। अंततः इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

Hospital Violence : परिजनों का हंगामा, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग
Hospital Violence : घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। परिजनों का आरोप है कि सरपंच ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा और उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Hospital Violence : मृतक के परिवार ने मांग की है कि आरोपी सरपंच को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, मामले को लेकर सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE : Bhopal की लाइफलाइन बड़े तालाब के किनारों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

