Water Pipeline Project : रामाबूटी झरने से मुख्य टंकी तक बिछेगी नई डी.आई. पाइपलाइन, वार्ड 02 के लोगों को मिलेगा राहत
Water Pipeline Project : दंतेवाड़ा जिले के लौह नगरी किरंदुल में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां रामाबूटी पहाड़ी झरने से शहर को मिलने वाली जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत की गई है।नगर पालिका परिषद किरंदुल के वार्ड क्रमांक 02 में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से डी.आई. पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह परियोजना 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत है, जिसके अंतर्गत रामाबूटी झरना क्षेत्र से मुख्य पानी टंकी तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

Water Pipeline Project : इस कार्य का शुभारंभ चैतराम अटामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इस पाइपलाइन विस्तार से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि डी.आई. पाइपलाइन की गुणवत्ता के कारण जल आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू बनी रहेगी।
Water Pipeline Project : परियोजना पूरी होने के बाद वार्ड क्रमांक 02 के निवासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। हालांकि, यह देखना बाकी है कि कार्य कितनी जल्दी पूरा होता है और इसका लाभ लोगों को इसी गर्मी में मिल पाएगा या नहीं। फिलहाल भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों में उम्मीद की नई किरण जगी है।
read more : Balod Electric Shock Accident : 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

