By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Dhurandhar 2 : ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है ‘धुरंधर 2’, वीकएंड पर कमाई में इजाफा, जानें अब तक कितना रहा कलेक्शन
मनोरंजन

Dhurandhar 2 : ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है ‘धुरंधर 2’, वीकएंड पर कमाई में इजाफा, जानें अब तक कितना रहा कलेक्शन

Abhishek Singh
Last updated: April 5, 2026 2:52 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Dhurandhar 2 : 19 मार्च को आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज हुई और देखते ही देखते कमाई के मामले में इतिहास रच दिया और अभी भी इसकी गूंज कम नहीं हुई है। सिनेमाघरों में लगातार ‘धुरंधर 2’ देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म अब तक की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर चुकी है और अब सभी की नजर इसके तीसरे रविवार की कमाई पर टिकी है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि ये फिल्म अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है और आखिर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ से कितनी दूर है।

Contents
Dhurandhar 2 : तीसरे शनिवार को शानदार कमाईDhurandhar 2 : इन फिल्मों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंची धुरंधर 2Dhurandhar 2 : धुरंधरः द रिवेंज का कलेक्शनDhurandhar 2 : फिल्म के बारे मेंread more : SRH vs LSG : हैदराबाद में आज हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 : तीसरे शनिवार को शानदार कमाई

‘धुरंधरः द रिवेंज’ रिलीज होने के बाद से ही तेजी से कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में तो टिकट्स का अकाल पड़ गया। फिल्म के तीसरे वीकएंड की कमाई की बात करें तो शुक्रवार को यानी 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन इसने 25.65 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म आज भी 4,030 सिनेमाघरों में चल रही है और दिन शुरू होने के साथ ही इसने अब तक 3.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 18वें दिन ये 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Dhurandhar 2 : इन फिल्मों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंची धुरंधर 2

वहीं फिल्म अब कमाई के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। 17वें दिन तक फिल्म वर्ल्डवाईड 1,564 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने 25 दिनों में 1700 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं 1,810 करोड़ के साथ ‘बाहुबली 2’ अभी भी दूसरे नंबर पर और 2,200 करोड़ के साथ आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ टॉप पर बनी हुई है।

Dhurandhar 2 : धुरंधरः द रिवेंज का कलेक्शन

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में कुल कमाई)

दिन 0 (प्रीव्यू): ₹43.00 करोड़
दिन 1: 102.55 करोड़
दिन 2: 80.72 करोड़
दिन 3: 113.00 करोड़
दिन 4: 114.85 करोड़
दिन 5: 65.00 करोड़
दिन 6: 56.60 करोड़
दिन 7: 48.75 करोड़
दिन 8: 49.70 करोड़
दिन 9: 41.55 करोड़
दिन 10: 62.85 करोड़
दिन 11: 68.10 करोड़
दिन 12: 25.30 करोड़
दिन 13: 27.75 करोड़
दिन 14: 20.10 करोड़
दिन 15: 17.80 करोड़
दिन 16: 21.55 करोड़
17वां दिन: 25.65 करोड़
18वां दिन (प्रारंभिक अनुमान): 2.26 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 : फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इस हिंदी स्पाई थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना खलनायक रहमान डकैत, आर माधवन अजीत डोवाल से प्रेरित एक किरदार अजय सान्याल के रूप में नजर आएं। वहीं फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं।

read more : SRH vs LSG : हैदराबाद में आज हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

TAGGED:Dhurandhar 2Dhurandhar 2 box office collectionHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : बिना सवाल पूछे कैसे पहचानें किसी की नीयत? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 असरदार संकेत

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?