Illegal Opium Farming : सीमावर्ती इलाकों में बाहरी लोगों की सक्रियता, आदिवासियों को किया जा रहा गुमराह
Illegal Opium Farming : छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम आज अंबिकापुर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आए कुछ लोग अफीम की खेती करने की कोशिश कर रहे हैं।

डीजीपी के अनुसार राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आए ये लोग स्थानीय जमीनों को किराए पर लेकर अवैध खेती कर रहे हैं। साथ ही ये भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को ककड़ी और खीरा जैसी फसलों के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।
Illegal Opium Farming : अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर
Illegal Opium Farming : डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी हाल में अफीम की अवैध खेती को पनपने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
read more : Elephant Attack: हाथी के हमले में किशोरी की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी पिंकी

