By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP NEWS : भोपाल समेत 4 संभागों में 1 अप्रैल से MSP ₹2625 पर गेहूं खरीदी, 19 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन
मध्य प्रदेश

MP NEWS : भोपाल समेत 4 संभागों में 1 अप्रैल से MSP ₹2625 पर गेहूं खरीदी, 19 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन

Abhishek Singh
Last updated: March 28, 2026 7:06 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
mp-news-wheat-msp-news
mp-news-wheat-msp-news
SHARE

MP NEWS : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की अप्रैल से 2 चरणों में खरीदी की जाएगी। इसको लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस साल गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2625 रुपए तय किया गया है। इसमें ​केंद्र सरकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल है और ₹40 प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा बोनस के रुप में दिया जाएगा। खरीदी केंद्रों पर कामकाज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा और सरकारी छुट्टियों के दिनों में भी केंद्र खुले रहेंगे

Contents
MP NEWS : ​गेहूं खरीदी की तारीखें और शेड्यूलMP NEWS : गेहूं उपार्जन के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने कराया है पंजीयनMP NEWS : आधार लिंक बैंक खातों में होगा भुगतानREAD MORE : Chhattisgarh encroachment : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई या संवेदनहीनता? अंधी महिला का उजड़ा आशियाना
MP NEWS

MP NEWS : ​गेहूं खरीदी की तारीखें और शेड्यूल

​1 अप्रैल 2026 से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में खरीदी शुरू होगी।7 अप्रैल 2026 से जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभागों में खरीदी शुरू की जाएगी।

MP NEWS : गेहूं उपार्जन के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने कराया है पंजीयन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत् वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।

इंदौर में 71713, झाबुआ में 7120, धार में 44466, अलीराजपुर में 476, खण्डवा में 35104, बुरहानपुर में 523, बड़वानी में 4724, खरगोन में 27557, शाजापुर में 73878, नीमच में 19445, उज्जैन में 123281, आगर-मालवा में 42446, मंदसौर में 65195 किसानों ने पंजीयन कराया है।

MP NEWS

देवास में 76442, रतलाम, 45912, अशोक नगर में 16454, दतिया में 19118, शिवपुरी में 21312, ग्वालियर में 13763, गुना में 22914, भिण्ड में 12788, मुरैना में 10893, श्योपुर में 17617, डिण्डौरी में 4478, मण्डला में 19611, जबलपुर में 49642, सिवनी में 53288 किसानों ने पंजीयन कराया है।

कटनी में 52126, नरसिंहपुर में 38416, छिन्दवाड़ा में 29163, बालाघाट में 4383, पांढुर्णा में 863, नर्मदापुर में 71831, बैतूल में 18686, हरदा में 40273, भोपाल में 37129, रायसेन में 76264, विदिशा में 86479, सीहोर में 101793, राजगढ़ 98537, सीधी में 12813 किसानों ने पंजीयन कराया है।

सिंगरौली में 10970, मैहर में 19787, महूगंज में 8018, सतना में 56376 ,रीवा में 46923, अनुपपुर में 882, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, सागर में 75791, पन्ना में 30052, दमोह में 39938 और जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।

MP NEWS : आधार लिंक बैंक खातों में होगा भुगतान

फसल की खरीदी के बाद भुगतान की राशि सीधे किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी। किसान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक राज्य स्तरीय कैबिनेट समिति का गठन किया गया है, जो 30 जून 2026 तक सक्रिय रहेगी। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए छांव, पीने का पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।

READ MORE : Chhattisgarh encroachment : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई या संवेदनहीनता? अंधी महिला का उजड़ा आशियाना

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : बिना सवाल पूछे कैसे पहचानें किसी की नीयत? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 असरदार संकेत

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?