IPL 2026 broadcast: बांग्लादेश में हटाया गया IPL का लाइव टेलीकास्ट से बैन, खेल और राजनीति को अलग रखने का दिया संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

IPL 2026 broadcast: बांग्लादेश की सरकार ने अपने देश में IPL 2026 के लाइव टेलीकास्ट पर लगे बैन को हटा दिया है। नए सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश में आगामी IPL सीजन का प्रसारण अब बिना किसी रोक के किया जा सकता है। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज किया था, जिसके बाद बांग्लादेश की पूर्व सरकार ने IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था।

IPL 2026 broadcast: खेल और राजनीति अलग रखने का संदेश

स्वपन ने कहा कि सरकार खेल और राजनीति को अलग-अलग देखना चाहती है। उन्होंने बताया कि IPL का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। लेकिन अगर कोई चैनल आवेदन करता है, तो उस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उनका कहना है कि IPL को व्यावसायिक नजरिए से देखा जाएगा और राजनीति इसमें शामिल नहीं होगी।

IPL 2026 broadcast: स्टार स्पोर्ट्स कर सकता है लाइव टेलीकास्ट

सूचना और प्रसारण मंत्री ने संकेत दिए कि स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में IPL का प्रसारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चैनल इसका प्रसारण करना चाहता है, तो सरकार इसे रोक नहीं करेगी और सभी को समान अवसर मिलेगा।

IPL 2026 broadcast: केवल ऑपरेटर्स ने भी दी हरी झंडी

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के ऑफिस सेक्रेटरी रेजाउल करीम लबलू ने कहा कि अब सरकार की ओर से IPL प्रसारण को लेकर कोई रोक नहीं है। अगर स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में मैच का प्रसारण करना चाहे, तो उन्हें इसे करने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली अंतरिम सरकार के निर्देश अब लागू नहीं हैं।

read also: IPL 2026 का आगाज आज से, जानें पूरा शेड्यूल और मैच टाइम्स

Loot Case : ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट, आरोपी मनीराम उसेंडी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर Loot Case : भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक पर

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा