Mahasamund : सागरपाली चौक पर चक्काजाम
महासमुंद जिले में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सागरपाली चौक के पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Mahasamund : विधायक चातुरी नंद का समर्थन
प्रदर्शन को समर्थन देने चातुरी नंद भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गईं। उनके शामिल होने से आंदोलन को और मजबूती मिली।
Mahasamund : 40 किमी सड़क की हालत बेहद खराब
ग्रामीणों के अनुसार सरायपाली से सरसींवा तक करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Mahasamund : बजट में शामिल, लेकिन स्वीकृति नहीं
बताया गया कि यह सड़क निर्माण कार्य सत्र 2024-25 और 2025-26 के बजट में शामिल है।इसके अलावा सरायपाली से डोंगरीपाली तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए करीब 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब तक इसे वित्त विभाग से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
Mahasamund : धूल और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण
सड़क की खराब हालत के कारण आसपास के लोग धूल के गुबार और दुर्घटना के खतरे से जूझ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।
Mahasamund : मौके पर पुलिस बल तैनात
विधायक और ग्रामीणों के धरने को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

