Authored by : ABHISHEK SINGH
Dhurandhar 2 Worldwide Collection : आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ग्लोबल मार्किट में भी धमाल मचाया हुआ है। यह फिल्म 7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच नया रिकॉर्ड बना दिया है। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते के अंदर 625.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। इस मूवी की कमाई देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Dhurandhar 2 Worldwide Collection : 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में 744.58 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस किया है। विदेशों में यह कलेक्शन 261.92 करोड़ रुपये रहा है। ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 1,006 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। बताते चलें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ के नाम अभी भी सात दिनों में 1,011 करोड़ रुपये की कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। इस मूवी का निर्माण JioStudios और B62 Studios ने मिलकर किया है।
READ MORE : Shiv Thakare wins ‘The 50’: शिव ठाकरे ने जीती ‘The 50’ की ट्रॉफी, फैन को दी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी

