Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरपानी गांव में शनिवार को एक युवक के साथ चोरी के शक में तालिबानी सजा देने की घटना सामने आई। ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी युवक की जमकर पिटाई की, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
Contents

Balrampur : पिटाई में हुए गंभीर चोटें आई
जानकारी के अनुसार, युवक के सिर के कुछ बाल छिल गए और कपड़े फाड़ दिए गए। घटना में युवक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत इलाज की जरूरत है।
Balrampur : चोरी का आरोप
युवक पर आरोप था कि उसने गांव में सरसों और करीब 300 रुपए नगदी चोरी की थी। इस शक के चलते ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की।
Balrampur : पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ग्रामीणों और पीड़ित युवक दोनों से बयान दर्ज कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।
READ MORE : Action men CM : नकदी हेरफेर केस में नपे गुना एसपी, सीधी कलेक्टर को भी हटाया

