Skeleton found case : मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से हड़कंप
EDIT BY : ABHISHEK SINGH
राजधानी रायपुर के मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

Skeleton found case : लापता व्यक्ति के रूप में हुई पहचान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप कुमार वर्मा (उम्र 50 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वे करीब एक माह से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी थाना विधानसभा में पहले ही दर्ज कराई गई थी।
Skeleton found case : पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से कंकाल बरामद कर लिया है और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है।
Skeleton found case : हर एंगल से जांच, रिपोर्ट का इंतजार
फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Skeleton found case : उरला थाना में मामला दर्ज
मामले में थाना उरला में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, ADCP नॉर्थ जोन आकाश मरकाम ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
REASD MORE : Murder case Raipur : अभनपुर के भरेंगाभाटा में जमीन में दफन मिला शव, इलाके में सनसनी

