by: digital desk
Diesel Price Hike : इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।
Diesel Price Hike : कितने बढ़े दाम?
तेल कंपनियों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत में एक साथ करीब 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद इसकी कीमत लगभग 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09- ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। ऐसे ही इंडस्ट्रियल डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। वहीं नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Diesel Price Hike : क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल?
यह डीजल आम वाहनों के लिए नहीं होता, बल्कि फैक्ट्रियों, बड़े उद्योगों और बिजली उत्पादन जैसे कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बल्क या इंडस्ट्रियल डीजल कहा जाता है और इस पर किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं दी जाती।
Diesel Price Hike : उद्योगों पर असर
डीजल महंगा होने से कंपनियों की ऑपरेशन लागत बढ़ना तय है। खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण कंपनियों के मुनाफे पर दबाव आ सकता है।
Diesel Price Hike : आम लोगों पर कैसे पड़ेगा असर?
हालांकि यह डीजल सीधे आम उपभोक्ता इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन इसके दाम बढ़ने से वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनियां अपनी बढ़ी हुई लागत की भरपाई उत्पादों और सेवाओं के दाम बढ़ाकर कर सकती हैं, जिससे आम जनता पर अप्रत्यक्ष असर पड़ेगा।

