Drug Bust Operation : रनपुर खुर्द में छापा, 950 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Drug Bust Operation : अंबिकापुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। रनपुर खुर्द गांव में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने छापा मारकर 950 ग्राम गांजा जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Drug Bust Operation : ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई, वर्षों से चल रहा था अवैध धंधा
Drug Bust Operation : यह कार्रवाई ग्रामवासियों की शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से गांजा का कारोबार संचालित हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से गांव में नशे के खिलाफ सख्त संदेश गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
reas more :ACB Trap Case : जांजगीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 कर्मचारी गिरफ्तार

